दोबारा उठा महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद, CM एकनाथ शिंदे ने दी धमकी

    कर्नाटक के बेलगावी में एक स्टूडेंट की दूसरे स्टूडेंट्स ने जमकर पिटाई कर दी। दरअसल इंटर-कॉलेज में एक प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान उस स्टूडेंट ने कर्नाटक का झंडा लहरा दिया। इसके चलते सेकेंड ईयर के उस स्टूडेंट को उसके क्लासमेट्स ने मिलकर पीट दिया।

    pic credit – google

     

     

    CM एकनाथ शिंदे ने दी धमकी

    कर्नाटक के बेलगावी में एक स्टूडेंट की दूसरे स्टूडेंट्स ने जमकर पिटाई कर दी। दरअसल इंटर-कॉलेज में एक प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान उस स्टूडेंट ने कर्नाटक का झंडा लहरा दिया। इसके चलते सेकेंड ईयर के उस स्टूडेंट को उसके क्लासमेट्स ने मिलकर पीट दिया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना गोगटे कॉलेज की है, जो कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद के चलते हुई। स्टूडेंट की पिटाई के विरोध में कन्नड़ संगठन ने प्रदर्शन किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसके अलावा महाराष्ट्र समर्थक स्टूडेंट्स की भी पिटाई की। वहीं कन्नड़ संगठन ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र एकीकरण समिति बेलगावी में माहौल खराब कर रही है। इसी धारणा के चलते झंडा फहराने वाले स्टूडेंट के साथ मारपीट की गई।

    कर्नाटक और महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि महाराष्ट्र का आवेदन विचार योग्य नहीं है। हमारे वकीलों ने यही तर्क दिया है। हमारा रुख संवैधानिक और कानूनी है।