इस देश में मोटा होना है ग़ैरकानूनी ! वज़ह जान हो जायेंगे हैरान।

दुनिया में कई देश हैं और हर देश का अपना-अपना कानून भी है। कई देशों में कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून बने हुए हैं, जिनके बारे में जानकर आपको एक बार यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। वहीं कुछ देशों के कानून सुनने में बेहद मजाकिया भी लगते हैं और कभी-कभी सुनकर हैरानी भी होती है। किसी देश में कानून है कि पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल की सजा हो सकती है तो वहीं किसी देश में शरीर का वजन ज्यादा होना गैरकानूनी है।

जापान में मोटा होना गैरकानूनी है, 2009 में बने एक कानून के मुताबिक, यहां पुरुषों और महिलाओं की कमर का ज्यादातर आकार निश्चित कर दिया गया है. कानून के अनुसार, जापान में 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों की कमर 31 इंच और महिलाओं की 35 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इससे ज्यादा होना गैरकानूनी माना जाता है.
इसके साथ ही जापान में विक्स का इस्तेमाल करना भी बैन है, क्योंकि इसमें स्यूडोफेड्रिन नामक दवा का इस्तेमाल है।
डेनमार्क में चेहरे को ढकना अवैध है यानी डेनमार्क में पब्लिक में चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनना अवैध है। सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए देश की संसद ने इस कानून को 2018 में मंजूरी दी थी।

श्रीलंका में बुद्ध के साथ सेल्फी लेना गैरकानूनी माना जाता है। श्रीलंका में भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं की ओर पीठ करके सेल्फी लेना अपमानजनक माना जाता है। इसके अलावा बौद्ध प्रतिमाओं और कलाकृतियों के साथ दुर्व्यवहार भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।


क्या आप जानते है ग्रीस में कुछ जगहों पर ऊंची एड़ी के जूते पहनना मना है?
जी हा, ग्रीस में पर्यटकों को ऐसे जूते पहनने पर रोक है जो स्मारकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ग्रीक प्रागैतिहासिक और शास्त्रीय पुरावशेषों के विशेषज्ञों का मानना है कि ऐतिहासिक स्थलों या स्मारकों पर ऊंची एड़ी के जूते छेद कर सकते हैं, क्योंकि हील्स पर पूरे शरीर का दबाव पड़ता है। इसीलिए हील्स पहनना बैन है।
इसके साथ ही बता दे कि थाईलैंड में पैसों पर पैर रखना गैरकानूनी है.. थाई पैसे पर पैर रखना देश में गैरकानूनी माना जाता है, क्योंकि इसमें देश के शाही परिवार की तस्वीरें छपी हुई हैं। शाही परिवार की छवि को खराब करना कानून के खिलाफ है और इसके लिए आपको सजा भी हो सकती है।
स्विट्जरलैंड , यहां पर रात में टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी माना गया है। स्विट्जरलैंड में रात को 10 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी है। सरकार का मनना है कि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। इस कानून के चलते लोगों की स्थिति कभी-कभी विचित्र हो जाती है। अब उत्तर कोरिया की बात हो और अजीबोगरीब कानून न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। किम जोंग अपने देश में अजीबोगरीब कानून बनाने के लिए भी मशहूर हैं। उत्तर कोरिया में नीले रंग की जींस पर रोक है। पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से बचाने के लिए उत्तरी कोरिया में इसे प्रतिबंधित किया गया है।