हिमाचल प्रदेश चुनाव के सर्वे में भाजपा आगे, जयराम ठाकुर ने कहा फिर बनेगी भाजपा की सरकार

    हिमाचल चुनाव को लेकर आए पोल के नतीजे आ गए हैं। पोल के नतीजों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    चित्र साभार: गूगल

    31 से 39 सीट पर जीत दर्ज कर सकती है भाजपा 

    हिमाचल चुनाव को लेकर आए पोल के नतीजे आ गए हैं। पोल के नतीजों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वोटर पोल के अनुसार भाजपा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 31 से 39 सीट पर अपना झंडा लहरा सकती है। भाजपा द्वारा एक बार फिर सरकार बनाने का अनुमान लगाया गया है।

    क्या कहा जयराम ठाकुर ने

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पोल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। अभी तक एजेंसियों द्वारा जो अलग अलग सर्वे किया गया है उसमें यह तय हुआ है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। हो सकता है सर्वे 1 या 2 गलत हों, लेकिन मेरा मानना है सभी एजेंसियों के सर्वे नहीं गलत हो सकते हैं।

    दोनों पार्टी में हो सकती है काटें की टक्कर

    वहीं कांग्रेस को भी सर्वे में 29 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे में कांग्रेस भी काफी नजदीक दिख रही है। इसका मतलब हिमाचल में दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर हो सकती है।