ICC को मिला नया बॉस, निर्विरोध चुनाव जीते ग्रेग बार्कले

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नए चेयरमैन का ऐलान हो गया है। न्यूजीलैंड के क्रिकेट प्रशासक और लॉयर ग्रेग बार्कले एक बार फिर ICC के चेयरमैन बने हैं। शनिवार को उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया।

    pic credit – ICC

     

     

    ICC के नए चेयरमैन का ऐलान

    इस समय ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 चल रहा है और इसी बीच ICC के नए चेयरमैन का ऐलान हो गया है। न्यूजीलैंड के क्रिकेट प्रशासक और लॉयर ग्रेग बार्कले को एक बार फिर से चेयरमैन नियुक्त किया गया। वे लगातार दूसरी बार इस पद को संभालेंगे। दिसंबर 2020 में पहली बार चुने गए बार्कले का दो साल का दूसरा कार्यकाल होगा। वहीं एक चेयरमैन के कुल 3 कार्यकाल हो सकते हैं।

    आपको बता दें कि ऑकलैंड के कॉमर्सियल लॉयर ग्रेग बार्कले पहली बार नवंबर 2020 में ICC चेयरमैन बने थे। इसके साथ ही वे न्यूजीलैंड क्रिकेट के चेयरमैन भी रहे। बार्कले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। इसके अलावा वो नॉदर्न डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के बोर्ड मेंबर और चेयरमैन का पद भी संभाल चुके हैं। वहीं उन्हें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की कई कंपनी का तजुर्बा हासिल है। ICC चेयरमैन बनने की रेस में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी था, लेकिन BCCI चीफ के पद से हटने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इस के लिए नामांकन नहीं भरा था।