गुजरात चुनाव में भाजपा ने 14 महिला प्रत्याशियों को दिया टिकट

    भाजपा ने गुजरात विधानसभा के चुनाव में 14 महिलाओं को उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने विचार विमर्श के बाद गुरुवार यानी 10 नवंबर 2022 को उम्मीदवारों की पहली जारी की।

    160 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

    भारतीय जनता पार्टी ने सूची जारी करते हुए कुल 182 सीटों में से 160 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने गुजरात विधानसभा के चुनाव में 14 महिलाओं को उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने विचार विमर्श के बाद गुरुवार यानी 10 नवंबर 2022 को उम्मीदवारों की पहली जारी की। इन उम्मीदवारों की लिस्ट में महज 14 महिलाओं का नाम शामिल किया गया है।

    रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को मिला टिकट 

    भाजपा ने रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जाम नगर नॉर्थ से पार्टी टिकट देकर अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा की 160 सीटों में 14 सीटें ऐसी हैं जहां से महिलाएं मैदान में उतरेंगी। उम्मीदवारों में अनुसूचित जाति के 13 और अनुसूचित जनजाति के 24 उम्मीदवार मौजूद हैं।