दिल्ली और उत्तर प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके, नेपाल में भूकम्प से 8 लोगों की मौत

    दिल्ली NCR में बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। इसकी तीव्रता 6.3 रिएक्टर स्केल बताई जा रही है।

    चित्र साभार: गूगल
    चित्र साभार: गूगल

    उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी महसूस हुए झटके

    दिल्ली में मंगलवार देर रात लगभग 2 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए इससे वहां के लोगों में डर का माहौल बन गया। लोग तुरंत घरों से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित करने के लिए रोड निकल आए। भूकंप के ये झटके उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी महसूस किए गए हैं।

    भूकंप के इस झटके ने 2015 के हादसे की याद दिलाई

    भारत, चीन और नेपाल में बीती रात मंगलवार, दिनांक 09/11/2022 को करीब 2 बजे रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 6.3 रिएक्टर स्केल मांपी गई है। नेपाल में भूकंप की वजह से घर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। नेपाल में एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके आए। पहला झटका 8 बजकर 52 मिनट पर, दूसरा झटका 9 बजकर 41 मिनट पर और तीसरा झटका 1 बजकर 57 मिनट पर आया। भूकंप के इस झटके ने 2015 के हादसे की याद दिला दी। भूकंप के दहशत के चलते आधी रात घरों के अंदर सो रहे लोग अपने घरों से बाहर खुद को सुरक्षित करने के लिए रोड पर निकल आए।

    तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9

    भूकंप के ये झटके इसके पहले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर बताया जा रहा है। इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे बताई जा रही।