पं मिश्रा पर आमने-सामने कांग्रेस-निगम, कथा के पोस्टर हटाने पर विवाद

    दलालबाग में पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा होने वाली है। बुधवार शाम को शोभायात्रा भी निकलेगी। दलालबाग क्षेत्र के आसपास कथा के पोस्टर लगे हैं। जिसे बुधवार को नगर निगम की टीम ने हटा दिया। जिसे लेकर कांग्रेस ने विवाद खड़ा कर दिया है।

    pic credit – google

     

     

    कथा के पोस्टर हटाने पर विवाद

    दलालबाग में पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा होने वाली है। बुधवार शाम को शोभायात्रा भी निकलेगी। दलालबाग क्षेत्र के आसपास कथा के पोस्टर लगे हैं। जिसे बुधवार को नगर निगम की टीम ने हटा दिया। जिसे लेकर कांग्रेस ने विवाद खड़ा कर दिया है। विवाद के चलते कांग्रेसजनों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर निगम द्वारा पोस्टरों को हटाया तो गया, साथ ही उन्हें फाड़ दिया गया। उनसे निवेदन भी किया गया कि शोभायात्रा तक पोस्टर लगे रहने दे इसके बाद वे खुद ही पोस्टर हटा लेंगे। इधर, इस घटना को लेकर MLA संजय शुक्ला का कहना है कि शोभायात्रा के स्वागत के लिए लगाए गए भगवा ध्वज भी हटा दिए गए जो निंदनीय है।

    MLA शुक्ला द्वारा जारी किए बयान में बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में जिस तरह से मेरे द्वारा एवं कांग्रेस पार्टी के द्वारा धर्म जागरण अभियान चलाया जा रहा है और एक के बाद एक आयोजन किए जा रहे हैं। उससे भाजपा के नेताओं में खलबली है। उनका आरोप है कि इन नेताओं के द्वारा अपनी घबराहट को दूर करने के लिए दबाव बनाकर नगर निगम के अधिकारियों से काम करवाया जा रहा है। दो दिन पहले भी निगम की टीम ने दलालबाग में 24 नवंबर से आयोजित की जा रही पं. मिश्रा की शिव पुराण कथा के पोस्टर बैनर निकालकर जब्त कर लिए गए थे। बुधवार को पं. मिश्रा के नगर आगमन पर शोभायात्रा पूर्वक आयोजन स्थल तक ले जाया जाएगा। इसके लिए बाणगंगा से लेकर दलालबाग तक के रास्ते को भगवा ध्वज से सजाया गया था। जिसे नगर निगम की टीम ने भाजपा नेताओं के दबाव के चलते निकाल दिया गया। यह घटनाक्रम निंदनीय और घोर आपत्तिजनक है।