पत्नी से पूछा – चलती हो क्या? पत्नी ने बोला हाँ और चल दिए

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 2000 किलोमीटर का सफर तय कर कन्याकुमारी से महाराष्ट्र होते हुए मध्यप्रदेश पहुंच गई है। यात्रा में 119 भारत यात्री रजिस्टर्ड हैं। ये कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर पूरा करेंगे। MP के भी 8 युवा भारत यात्री के तौर पर चल रहे हैं।

    pic credit – google

     

     

    अपने खर्चे पर राहुल के साथ चल रहे पति-पत्नी

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 2000 किलोमीटर का सफर तय कर कन्याकुमारी से महाराष्ट्र होते हुए मध्यप्रदेश पहुंच गई है। यात्रा में 119 भारत यात्री रजिस्टर्ड हैं। ये कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर पूरा करेंगे। MP के भी 8 युवा भारत यात्री के तौर पर चल रहे हैं।

    इस यात्रा में ग्वालियर के रहने वाले बुजुर्ग दंपती भी हैं, जो खुद के खर्च पर पदयात्रा कर रहे हैं। पति-पत्नी सड़क पर अटैची खींचते हुए कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा में जुड़े। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले दंपती राकेश पांडेय (62) और उनकी पत्नी सीमा पांडेय (55) ग्वालियर में प्राइवेट कॉलेज चलाते हैं। दोनों सवा तीन महीने पहले बेंगलुरु अपने बच्चों से मिलने गए थे, वहां भारत जोड़ो का कार्यक्रम घोषित हो गया। इसके बाद ये कन्याकुमारी पहुंचे और अब तक पैदल भारत की यात्रा कर रहे हैं।