गुजरात चुनाव हारेगी कांग्रेस, बीजेपी को मिलेगी ज्यादा सीट, संस्थापक योगेंद्र यादव का बड़ा बयान

    देशभर में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कर रही है पर उसी यात्रा से जुड़े स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव के मुताबिक कांग्रेस गुजरात चुनाव हारने वाली है।

    pic credit – google

     

     

    गुजरात चुनाव हारेगी कांग्रेस

    देशभर में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कर रही है पर उसी यात्रा से जुड़े स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव के मुताबिक कांग्रेस गुजरात चुनाव हारने वाली है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेरी कोई अपेक्षा भी नहीं है कि गुजरात में कांग्रेस कोई चमत्कारिक परिणाम सामने लाए। वहां आम आदमी पार्टी पहुंच गई है। वो सीधे-सीधे कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रही है। यही उसका एजेंडा है। ऐसे में संभव है कि BJP पहले से भी बेहतर परिणाम लेकर आए, क्योंकि एंटी BJP वोट टूटेंगे।

    आपको बता दें कि तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब भारत जोड़ो यात्रा का अगला पड़ाव मध्यप्रदेश होगा। इससे ठीक 10 दिन पहले योगेंद्र यादव ने यात्रा से जोड़ने के लिए सामाजिक संगठनों की भोपाल में बैठकें की।

    आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 14 नवंबर को यात्रा का 67वां दिन है। अब तक यात्रा छह राज्यों के 28 जिलों से होकर गुजरी है। फिलहाल यात्रा महाराष्ट्र के हिंगोली में जारी है। वहीं, इस यात्रा के तहत अभी 1,755 किलोमीटर की दूरी तय करना बाकी है।