G-20 के LOGO पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा भाजपा खुद को प्रमोट करने का मौका नहीं छोडती

    G-20 पर कांग्रेस ने कमल के फूल पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने कहा है कि भाजपा ख़ुद को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है।

    जयराम रमेश ने भाजपा पे साधा निशाना

    G-20 पर कांग्रेस ने कमल के फूल पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने कहा है कि भाजपा ख़ुद को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। भारत में अगले साल होने वाले G-20 शिखर सम्मलेन के लोगो पर कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल पर आपत्ति दर्ज की है।

    चित्र साभार; गूगल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 शिखर सम्मेलन का जो लोगो जारी किया है, उस लोगो में कमल का फूल भी बना हुआ है। कमल का फूल भाजपा का चुनाव चिन्ह है। इस लोगो को लेकर कांग्रेस ने सरकार की आलोचना की है और आपत्ति दर्ज की है।

    भाजपा खुद को बढ़ावा देने का नहीं छोडती मौका 

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट में कहा कि ‘ 70 साल पहले जवाहर लाल नेहरू जी ने कांग्रेस के झंडे को भारत का झंडा बनाने के प्रस्ताव को खारिज किया था। और भाजपा का चुनाव चिन्ह G-20 की अध्यक्षता का आधिकारिक लोगो बन गया है। हमें पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा खुद को बढ़ावा देने के लिए बेशर्मी से कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।