भाजपा ने जारी किया वीडियो, केजरीवाल पे लगाये गंभीर आरोप

    भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    चित्र साभार: गूगल

    अरविन्द केजरीवाल पे लगाये गंभीर आरोप

    भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संबित पात्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ठगों की पार्टी है और भ्रष्टाचार के मामले में भी यह नम्बर एक है। दिल्ली में MCD चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी में इस बीच लड़ाई देखने को मिल रही है और जबानी जंग शुरू है।

    संबित पात्रा ने किया प्रेस कांफ्रेंस 

    शुक्रवार को भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि एक स्टिंग ऑपरेशन दिखाया जाएगा जो जिससे आम आदमी पार्टी की हकीकत सामने आ जाएगी।

    MCD इलेक्शन में बेचा टिकट

    संबित पात्रा ने कहा कि आज भी एक नेता का वीडियो सामने आया है. आज एमसीडी के नेता का वीडियो सामने आया है और ये आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हैं। अरविन्द केजरीवाल इनके राय के बिना निगम में कोई भी निर्णय नहीं लेते हैं। टिकट बाटने में इनकी अहम भूमिका है और इन्होंने MCD इलेक्शन में टिकट बेचा है।