भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से हुई मौत, राहुल गांधी ने जताया दुःख

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक कांग्रेस नेता का हार्ट अटैक से निधन हो गया। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता के निधन पर दुख जताया है।

    यात्रा में तिरंगा लेके चल रहे थे कृष्णकान्त पांडे 

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक कांग्रेस नेता का हार्ट अटैक से निधन हो गया। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता के निधन पर दुख जताया है। कृष्णकांत पांडे कांग्रेस सेवा दल के महासचिव थे। कृष्णकांत भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तिरंगा लेके चल रहे थे। भारत जोड़ो यात्रा आज नांदेड़ से होकर गुजर रही है।

    यात्रा का आज 6वां दिन 

    भारत जोड़ो यात्रा का आज 62वां दिन है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को नांदेड़ जिले से आरंभ हुई। मंगलवार को यात्रा के दिन कांग्रेस का दिन अच्छा नही रहा और एक बुरी खबर का सामना करना पड़ा। कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे का हार्ट अटैक निधन हो गया है। कृष्णकांत पांडे यात्रा के साथ तिरंगा लेकर चल रहे थे। उनके निधन से सारे कांग्रेस नेता दुखी हैं और उन्होंने शोक जताया है।