जानें आखिर क्यों कांग्रेस के आंदोलन भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को बेंगलुरु कोर्ट ने ब्लॉक करने का दिया आदेश

    Table of Contents

    क्या है पूरी खबर

     

    आपको बता दें बेगलुरु की एक अदालत ने म्यूजिक कॉपीराइट के मामले में फैसला सुनाते हुए कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल पर अस्थाई रोक लगाने का निर्णय लिया है।
    दरअसल एमआरटी म्यूजिक की शिकायत ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल पर अपलोड किए गए एक वीडियो पर विरोध जताते हुए यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में एक एफआइआर दर्ज कराई थी जिसमे कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत का नाम शामिल था।

    क्या रही इस मुद्दे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

    केजीएफ चैप्टर 2 के फेम एमआरटी म्यूजिक ने कॉपी राइट एक्ट के अंतर्गत कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत दो अन्य कांग्रेस नेता पर मूवी के म्यूजिक इस्तमाल किए जाने पर एफआईआर दर्ज करवाई थी।
    इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया है की ऐसा करने के लिए कांग्रेस की तरफ से एमआरटी म्यूजिक से लाइसेंस तक नही मांगा गया था।

    हालांकि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की न तो हमें अदालत की कार्यवाही से अवगत कराया गया और न ही हमे कोर्ट में उपस्थित किया गया।