केजरीवाल ने कहा- भाजपा कर रही है मुझे फ़साने की साजिश, केजरीवाल है जनता का लाडला

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर ट्वीट करते हुए निशाना साधा है। केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर इल्जाम लगाया है कि उन्हें फंसाने की साजिश करी जा रही है।

    ट्वीट में साधा निशाना 

    आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने  ट्वीट कर कहा कि पंजाब चुनाव के पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले कि केजरीवाल आतंकवादी है और गृह मंत्रालय ने मुझपे जांच बैठा दी।  फिर इस बयान का क्या हुआ। गुजरात विधानसभा और दिल्ली में  MCD चुनाव  के पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  कह रहे हैं केजरीवाल भ्रष्ट है।

    भ्रष्टाचारी हूँ तो गिरफ्तार करिए 

    अगर  केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ़्तार करिए ना? केजरीवाल ना आतंकवादी है ना ही भ्रष्ट। अरविन्द केजरीवाल  जनता का लाडला है। इस बात से भारतीय जनता पार्टी को दिक्कत हो रही है।

    गुजरात में भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंदी है आप 

    दरअसल अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में खुद को भारतीय जनता पार्टी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में प्रस्तुत कर रही है। और आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री  केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में रखने का एक भी अवसर नहीं छोड़ रहे हैं।