केजरीवाल का दावा, भाजपा ने दिया उन्हें गुजरात चुनाव से हटने का ऑफर

    आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने उनको चुनाव से हटने के लिए ऑफर दिया है।

    चित्र साभार: गूगल
    चित्र साभार: गूगल

    भाजपा ने दिया ऑफर 

    आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार 5 अक्टूबर को बड़ा खुलासा किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव नहीं लड़ती है तो भाजपा ने जांच में उलझे मंत्रियों मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को छोड़ने की पेशकश की है। यह दावा उन्होंने NDTV के टाउनहॉल के एक कार्यक्रम में कही। केजरीवाल ने यह भी कहा कि भाजपा ने उनको ऑफर भी दिया है।

    मनीष सिसोदिया से भी किया था सम्पर्क 

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा ने पहले मनीष सिसोदिया से संपर्क किया था और अब वे उनसे भी संपर्क कर रहे हैं।

    केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी छोड़कर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने अब मुझसे संपर्क किया है। भाजपा ने कहा है कि यदि आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव नहीं लड़ती है और चुनाव से बाहर हो जाती है तो हम सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया दोनों को छोड़ देंगे। और उनके खिलाफ लगें सभी आरोपों को हटा देंगे।