जानिये कौन होगा आप की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा, पार्टी आज करेगी घोषणा

    गुजरात में आज आम आदमी पार्टी अपने मुख्यमंत्री चेहरे के नाम की घोषणा करेगी। इस दौड़ में तीन नाम चर्चाओं में है।

    तीन चेहरें मुख्यमंत्री की दौड़ में 

    गुजरात में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है। आम आदमी पार्टी राज्य में अपने उम्मीदवार उतार रही है। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम की घोषणा करेंगे। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में जो दो नाम सबसे आगे हैं वो इसुदान गढ़वी और गोपाल इटालिया का नाम है। आइए देखते हैं किन-किन के नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में सामने आ सकता है।

    इसुदान गढ़वी 

    चित्र साभार गूगल

    आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के रेस में जो नाम सबसे आगे है वो है इसुदान गढवी। इसुदान गढ़वी का जन्म 10 जनवरी 1982 को गुजरात के पिपलिया में हुआ। इसुदान गढवी पेशे से एक पत्रकार भी हैं। इसुदान गढवी के राजनीतिक करियर की बात करें तो इन्होंने 14 जून 2021 को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली है। उन्हें गुजरात में आप के ज़मीनी नेता के तौर पर देखा जा रहा है।

    गोपाल इटालिया

    चित्र साभार गूगल

    मुख्यमंत्री पद की दौड़ में जो दूसरा नाम सर्वाधिक चर्चा में है वो है गोपाल इटालिया का नाम। गोपाल इटालिया गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरा के रूप में देखा जा रहा है। गोपाल इटालिया पाटीदार समुदाय से आते हैं। साल 2017 में वो एक पाटीदार आंदोलन के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक थे। हालांकि गोपाल इटालिया अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे।

    अल्पेश कथेरिया

    चित्र साभार गूगल

    अल्पेश कथेरिया अभी हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। अल्पेश कथेरिया भी पाटीदार समुदाय से आते हैं।

    गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की लड़ाई में कौन दांव मारता है ये आज पता चल जाएगा। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव इसुदान गढ़वी और गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया और अल्पेश कथेरिया में किसे अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाती है ये आज तय हो जाएगा।