गुजरात में आप नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफ़ा, थामा भाजपा का हाथ

    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदिम पार्टी के स्टेट सेक्रेटरी ने अपनी आप पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है।

    चित्र साभार:गूगल

    राजभा झाला ने थामा भारतीय जनता पार्टी का हाथ 

    गुजरात विधान सभा चुनाव इस बार दो चरणों में होना है। चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर आने है। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के स्टेट सेक्रेटरी और राजकोट म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की स्टैंडिंग कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजभा झाला ने आज भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है।

    100 से अधिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी थी 

    गुजरात में चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से ही सियासत तेज हो गई है। गुजरात में आम आदमी पार्टी ने अब तक अपने उम्मीदवारों की चौदहवी लिस्ट जारी कर दी है। कुछ दिन पहले ही गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में दरार देखने को मिला। वांसदा तालुका में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। वांसदा तालुक के 100 से अधिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली थी। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के बाद कुछ जगहों पर कार्यकर्ताओं विरोध एवम प्रदर्शन कर रहे हैं।