22 नवम्बर को होगी राहुल की गुजरात में इंट्री, जानिये कांग्रेस को फायदा होगा या नहीं

    गुजरात चुनाव में जल्द ही राहुल गांधी प्रचार प्रसार के लिए पहुंचने वाले हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 22 नवंबर को गुजरात के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए इंट्री कर रहे हैं।

    चित्र साभार: गूगल

    गुजरात विधानसभा चुनाव 

    गुजरात चुनाव में जल्द ही राहुल गांधी प्रचार प्रसार के लिए पहुंचने वाले हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 22 नवंबर को गुजरात के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए इंट्री कर रहे हैं। गुजरात चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। गुजरात में चुनाव दो चरणों में कराये जायेंगे। चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में चुनाव होना है। गुजरात के लोगों के मन में एक सवाल था कि इस चुनाव में कांग्रेस अभी तक क्यों पीछे है। राहुल के इस घोषणा के बाद अब इन सवालों पर कुछ हद तक लोगों का संदेह दूर हुआ है.

    8 दिसंबर को आना है परिणाम 

    राहुल गांधी पर भी कई सवाल भी उठने शुरू हो गए थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात चुनाव में प्रचार को अभी तक नहीं आए थे। दरअसल राहुल इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। राहुल गांधी 22 नवंबर को चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए गुजरात जाएंगे। गुजरात में कांग्रेस और राहुल गांधी की इतनी देरी से एंट्री से कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान ये आने वाले 8 दिसंबर यानी की परिणाम के दिन ही पता चलेगा।