हनुमान जी के कोप का शिकार बनेंगे इन राशियों के जातक, तो इन्हेें मिलेगा आशीर्वाद!

    राशिफल आपके आने वाले कल को बेहतर बनाने मदद करता है. प्रतिदिन के राशिफल से आप अपने आने वाले कल की सभी अच्छी और मुश्किलों के लिए तैयार रह सकते हैं. प्रतिदिन राशिफल से आप अपने शत्रुओं को मात देने में और अपने भविष्य को और ज्यादा बेहतर करने के लिए सही दिशा में कार्य कर सकते है. ज्योतिषशास्त्र के अंतगर्त आने वाले राशिफल में हर राशि के अुनरूप उनकी नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है.

    1)मेष राशिफल

    अपने स्वभाव को परिवर्तित करें, अपने मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। भाइयों से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, संतान की उन्नति में अवरोध आ सकता है।

    2) वृषभ राशिफल

    दिन व्यस्तता पूर्वक रहेगा, जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, माता के साथ किसी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। कॅरियर के प्रति ज़रूरी निर्णय लेंगे।

    3)मिथुन राशिफल

    आपकी महत्वता लोगों को अब पता चलेगी। अपनी दिनचर्या में बदलाव आएगा। प्रेम प्रसंग के चलते परिवार में वाद विवाद होगा। व्यापार में उन्नति होगी, किसी बड़े निवेश के योग है।

    4) कर्क राशिफल

    अपनी आदतों के कारण आप परेशान होंगे, न्याय विभाग से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। आस पड़ोसियों की सहायता करनी पड़ सकती है, बहनों से मन मूटाव होगा साथ ही यात्रा के योग हैं।

    5) सिंह राशिफल

    अपनी मनमर्ज़ी के कार्य करेंगे, मानसिक सुकून मिलेगा। परिजनों से मदद न मिलने से चिंता और क्रोध बढ़ेगा। संपती से जुड़े कार्य पूरे होंगे, आर्थिक मामलों में आप लापरवाही से बचें।

    6 )कन्या राशिफल

    बोलने से पहले और किसी काम को भी करने से पहले विचार करें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, किसी की मदद करनी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए संघर्ष वाला समय रहेगा।

    7 ) तुला राशिफल

    जिन लोगों की आपने कभी मदद की थी, वही आज आपको अनदेखा करेंगे। साथ ही ये आपकी निंदा भी करेंगे। सामाजिक मान सम्मान मिलने के साथ ही संतान के विवाह सम्बंधित चर्चा सफल रहेगी।

    8) वृश्चिक राशिफल

    आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें। आपसी तालमेल न होने से परिजनों से मन मुटाव होगा। आपके व्यवहार से किसी को दुख हो सकता है।

    9) धनु राशिफल

    व्यापार में नए अनुबंध उन्नतिप्रद रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। धर्म से जुड़े कार्य में रुचि बढ़ेगी, क़र्ज़ की संभावना के बीच उचित होगा की सावधानीपूर्वक कार्य करें। मांगलिक कार्य में सहभगिता करेंगे।

    10) मकर राशिफल

    मानसिक तनाव रहेगा, संपत्ती से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे। बहनों से संबंध सुधरेंगे, माता पिता के मार्गदर्शन से ख्याति प्राप्त होगी। यात्रा के योग के बीच आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।

    11) कुंभ राशिफल

    समय रहते ज़रूरी दस्तावेज संभाल लें, आपकी कार्यशेली से लोग प्रभावित होंगे। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा। आज कोई खुशख़बरी मिल सकती है, सेहत पर खर्च संभव है।

    12) मीन राशिफल

    संतान के विवाह में आ रही समस्या का समाधान होगा। किसी दोस्त की मदद से रुके कार्य होंगे। भाइयों के सहयोग से रुके कार्य होंगे। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति की संभावना के साथ ही नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं।