केजरीवाल ने किया दावा, गुजरात में सिर्फ़ भाजपा और आप की लड़ाई

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के साथ सीधा मुकाबला होगा।

    चित्र साभार: गूगल

    गुजरात विधानसभा चुनाव

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के साथ सीधा मुकाबला होगा। गुजरात विधानसभा चुनाव में में इस बार भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चुनावी जंग में आमने-आमने हैं।

    कांग्रेस को वोट देना मतलब अपना मत बर्बाद करना 

    दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ने सोमवार को गुजरात के लोगों से कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद नहीं करने और इसके बजाय आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की है। केजरीवाल ने अपील करते हुए ये दावा किया कि उनकी पार्टी का सत्तारूढ़ भाजपा के साथ सीधा मुकाबला होगा।सोमवार को केजरीवाल अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि एक और पांच दिसंबर को होने वाले 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ चार से पांच सीट ही मिलेगी। इसलिए कांग्रेस पे अपना वोट न बर्बाद करें।

    मजबूरी में वोट किया लोगों ने भाजपा को

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं कांग्रेस पूरी बिखरती जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई कांग्रेस को वोट देने नहीं जा रहा है। केजरीवाल ने आगे कहा कि राज्य में दो तरह के वोटर थे। एक जो भाजपा से नफरत करते थे और उसे वोट नहीं देना चाहते थे। क्योंकि वो भाजपा के 27 साल के कुशासन से निराश थे.। उन्होंने कहा और कुछ ऐसे भी थे, जो भाजपा से निराश थे, लेकिन कांग्रेस से ज्यादा नफरत करते थे और मजबूरी में उन्हें भाजपा को वोट देना पड़ा था।