राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का आज 46वां दिन, दीवाली पे रुकी रहेगी यात्रा

    राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 46वां दिन है। उनकी यात्रा कर्नाटक में रायचूर जिले से होकर जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ साथ पार्टी के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

    चित्र साभार: गूगल

    7 सितम्बर से शुरू हुई यात्रा 

    कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा 3570 किमी की लंबी दूरी तय करके कश्मीर में समाप्त होगी। इसके पहले राहुल गांधी ने 45वें दिन रायचूर जिले के येरागेरा गांव से पदयात्रा का आरंभ किया था। इस दौरान पार्टी के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कांग्रेस महासचिव ने दी जानकारी 

    कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 10 बजे के लगभग तेलंगाना में प्रवेश करेगी।पदयात्रा महबूबनगर के गुडबेल्लूर से होकर जायेगी। यहीं पर विश्राम होगा।
    जानकारी के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा में तीन दिन तक यानी 24 से 26 अक्टूबर का तक विश्राम रहेगा। और फिर पदयात्रा की शुरुआत 27 अक्टूबर को तेलंगाना के महबूबनगर से होगी। यह जानकारी कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने दी।

    दीवाली पे विश्राम लेगी यात्रा 

    जयराम रमेश ने बताया कि दिवाली के समय पर 24 और 25 अक्टूबर को पदयात्रा रुकी रहेगी। वहीं, 26 अक्टूबर को कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। राहुल गांधी के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।