धनतेरस पर गलती से भी न करें ये ग़लती , हो जाएगा ये नुकसान।

    त्योहारों का सीज़न शुरु हो गया है, और ऐसे में हर घर में खरीददारी भी शुरु हो गई है। अब 22 अक्टूबर को धनतेरस भी मनाया जाएगा। अब धनतेरस आए, और कोई खरीददारी न करें , ये भला कैसे हो सकता है? धनतेरस के दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान धन्वंतरि ने जन्म लिया है। और धनतेरस का त्योहार खरीददारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। धन, संप्पति, समृद्धि के लिए धनतेरस पर आभूषण , बर्तन , ज़मीन खरीदे जाते है। लेकिन कुछ ऐसी चीजे भी है , जो भूलकर भी इस दिन खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है। और घर में दरिद्रता आ जाती है। इस दिन खरीददारी के लिए कुछ नियम है , तो आईए जानते है कि कौनसी वो वस्तुएं है, जो आप इस दिन न खरीदें।

     

    सबसे पहले बात करते हैं स्टील और एल्यूमीनियम की।
    जी हां, स्टील और एल्यूमीनियम शुद्ध धातु नहीं माना जाता। जानकारी के अभाव में फिर भी लोग इसे ख़रीद लेते है। लेकिन ऐसा करना उचित नहीं है। एल्यूमीनियम पर राहु का प्रभाव होता है, जो जीवन में कई मुश्किलें पैदा करता है। शास्त्रों के अनुसार, पीतल, सोना या चांदी धातु ही खरीदना शुभ माना जाता है।
    तो वही नकली आभूषण की बात करे तो मात्र ओपचारिकता तक या फ़िर पैसों की कमी के चलते कई सारे जो लोग है, वो धनतेरस पर आर्टिफिशियल आभूषण खरीद लेते है। लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे दरिद्रता का वास होता है। और अब अगर कांच की बात करे तो धनतेरस पर कांच से बनी चीजें नहीं खरीदनी चहिए। कहते है कांच में भी राहु का वास होता है, इसीलिए कांच के बर्तन लेना भी इस दिन अशुभ होता है। धनतेरस पर इन सब चीजों को घर लाना व्यक्ति को संकट में डाल सकता है। इस दिन लोहे से बनी चीजें घर लाने से बचे, कहते है लोहा इस दिन घर लाने से, कलेश होता है। सौभाग्य, दुर्भाग्य में बदल जाता है और मान्यता है कि ऐसा करने पर पैसे खर्च होने लगते है, पैसा हाथ में नहीं टिकता। इसके बाद जो चीज़ है , वो है पास्टिक का झाड़ू। बहुत से लोग इस दिन प्लास्टिक का झाड़ू खरीदते है पर उन्हें ये नही पता कि वो ऐसा करके अपने लिए मुसीबत खड़ी करते है। साथ ही धनतेरस पर प्लास्टिक से बनी चीजें और गुलदस्ता नही खरीदने चाहिए। धनतेरस पर झाड़ू जरुर खरीदी जाती है लेकिन सीक या फ़िर फूल वाली झाड़ू खरीदना ही शुभ है। गलती से भी प्लास्टिक झाड़ू घर न लाएं, इसे अशुभ माना जाता है।
    तो आशा करते है , की आपको ये सारी चीज़े दिमाग में याद होंगी की धनतेरस पर ये सब आपको नही खरीदनी है।