Viral Video: शादी में दुल्हन को सोने की ईंट से तौला

इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और आपको एक से बढ़कर एक शादियों के कई तरह के वीडियो भी देखने को इंटरनेट पर मिल जाएंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे है, वह कुछ अलग ही तरह का है।

शादी में दुल्हन को सोने की ईंट से तौला

यह Viral वीडियो दुबई में एक पाकिस्तानी शादी का है जो कि, आपको आज हैरान कर देगा। जिस तरह से 2008 की फिल्में जोधा अकबर में शादी के समय दुल्हन को सोने से तोला गया था, यहा भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।

यहा काफी हैरान कर देने वाला विडियो है, हालाँकि अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि, यह सोने की इटे है और यह सोना दहेज के रूप में दी गई रकम है। वही दुल्हन के वजन के बराबर यह सोना है या नहीं अब तक इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई।

लेकिन Viral वीडियो को देखकर लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि, दुल्हन के वजन के बराबर ही दूल्हे को दहेज दिया गया है। Viral हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा दुल्हन को स्टेज पर आते हुए देखा जा सकता है जिसमें सोने की ईटो से दुल्हन को तराजू में तोलने के लिए बैठाया जाता है।

इस तरह से ससुराल वाले ईटों को तराजू पर रखते जाते है, वहीं वीडियो का अंत तब होता है, जब दूल्हा सोने की ईंट के ऊपर अपनी तलवार रख देता है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी देखा जा रहा है। इसके साथ ही इसके वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह के कमेंट से भी देखने को मिल रहे हैं जहां पर कुछ लोग इस तरह कि दहेज प्रथा की निंदा कर रहे हैं तो, कुछ लोग इस वीडियो को फेक वीडियो भी बता रहे हैं। आप भी इस वीडियो को यहा देख सकते हैं।