भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड के मामले में भोजपुरी सिंगर SAMAR SINGH और संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज

Table of Contents

जाने क्या है पूरी खबर 

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे रविवार को सारनाथ में सोमेंद्र होटल के कमरे में मृत अवस्था में फांसी के फंदे से लटकती मिलीं थी। उसी मामले में भोजपुरी सिंगर SAMAR SINGH और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आकांक्षा दुबे की मां ने केस दर्ज कराया है आपको बता दें की भोजपुरी सिंगर समर सिंह आकांक्षा दुबे के ब्वॉयफ्रेंड थे।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को मिली थी जान से मारने की धमकी 

आपको बता दें कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के द्वारा भोजपुरी सिंगर SAMAR SINGH सिंह और उनके भाई संजय सिंह के ऊपर बहुत बड़ा आरोप लगाया जा रहा है उनका कहना है कि समर सिंह और उनके भाई संजय दोनों के द्वारा उनकी बेटी आकांक्षा दुबे को टॉर्चर किया जाता था और जान से मारकर फेकने की धमकी भी देते थे।

मृतक अकांक्षा दुबे कि फैमिली का कहना है कि 21 मार्च को आकांक्षा दुबे और SAMAR SINGH के भाई संजय सिंह के बीच बहुत ज्यादा बहस हुई थी। सिंगर समर सिंह के भाई संजय सिंह से बहस होने के बाद अकांक्षा दुबे को जान से मारकर फैकने कि धमकी भी मिली थी। सूत्रों के हिसाब से ये खबर भी सामने आ रही है कि सिंगर SAMAR SINGH और एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे  रिलेशनशिप में भी थे और उनका काफी समय से अफेयर चल रहा था।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे और सिंगर SAMAR SINGH
Read More : ATEEQ AHMAD 25 घंटे का सफर पूरा करके शाम 5.30 बजे प्रयागराज के नैनी जेल पहुंचे, इस दौरान 7 बार रुका काफिला
अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मेकअप आर्टिस्ट का कहना है 

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे कि उम्र 25 साल की थी वो भोजपुरी फिल्म की शूटिेंग में भाग लेने वाराणसी आई थी। 2 दिन पहले ही उनका पवन सिंह के साथ का ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ नया सॉन्ग रिलीज हुआ था। सारनाथ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत होटल में रुकी हुई थीं उनके पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट ने उन्हें होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में लटका देखा था।

उनके मेकअप आर्टिस्ट राहुल ने पुलिस को बताया था, “मैंने उनके कमरे की घंटी बजाई तो, आकांक्षा दुबे ने  दरवाजा नही खोला मैंने बाथरूम में पानी चलने की आवाज सुनी तो 25 मिनट तक वहीं इंतजार किया लेकिन जब उसने उसके बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो मैंने होटल स्टाफ को फोन किया और दरवाजा खोला तो पाया कि वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थीं।”