OMG 2 Teaser: शिव के रुप में नजर आए Akshay Kumar, पंकज त्रिपाठी बने भक्त… रिलीज होने पर मचा धमाल, देखें वीडियो

Table of Contents

OMG 2 Teaser

OMG 2 Teaser: ओएमजी 2 (OMG 2) फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, इस मूवी में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में दिखेंगे। बता दें कि टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ओएमजी-2 के टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी से होती है, टीजर को देखने के बाद साफतौर से समझ में आ जाएगा की पंकज आस्था रखते हुए नजर आएंगे।

अक्षय ने भगवान शिव का निभाया किरदार

पंकज त्रिपाठी के तुरंत बाद अक्षय कुमार नजर आते हैं, जिसमें अक्षय लंबी जटाएं और माथे पर भस्म लगाकर भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी आस्तिक का रोल निभा रहे हैं। टीजर में पंकज कह रहे हैं कि, ‘ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- LOVE JIHAD: मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर महिला से बनाए संबंध, धर्मपरिवर्तन कर बेचने का किया प्रयास

इतनी तारीख को रिलीज होगी मूवी 

इसके बाद अक्षय कुमार की एंट्री होती है, वह कह रहे हैं कि रख विश्वास तू है शिव का दास। बता दें कि अक्षय कुमार ने इस टीजर को अपने आधिकारिक अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक 1.8 मिलियन लाइक और 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि ‘रख विश्वास’। उन्होंने कहा कि फिल्म नजदीकी सिनेमा हॉल में 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। बता दें कि OMG 2 के राइटर-डायरेक्टर अमित राय हैं।

श्रीराम के रोल में दिखेंगे अरुण गोविल

ओएमजी 2 में भगवान श्रीराम के किरदार में अरुण गोविल नजर आएंगे, अब इस खबर को सुनते ही दर्शक में वर्ग में अलग ही उत्साह देखने के मिल रहा है। दर्शक वर्ग को फिर से एक बार रामानंद सागर की रामायण के राम देखने को मिलेंगे। खास बात ये है की ‘OMG 2’ 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के साथ टकराएगी।