Noida News: यमुना ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दिल्ली के बाद अब नोएडा में बाढ़ को लेकर अलर्ट… कई सोसाइटीज में भरा पानी

Table of Contents

Noida News

Noida News: दिल्ली की यमुना में जलस्तर बढ़ने से पानी-पानी हो गया है। यमुना से सटे इलाकों में लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सेक्टर 135, 137 में तो कई सोसाइटीज में पानी भर गया है। इसी बीच यमुना में जलस्तर बढ़ने से याकूतपुर बांध में दरार की सूचना जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग को दी है। वहीं, नोएडा के सेक्टर-ए के पुस्ता में पानी भरने से बड़ी दरार आ चुकी है।

Yamuna Overflow
Yamuna Overflow

नोएडा में बाढ़ को लेकर अलर्ट 

दिल्ली के निचले इलाकों में काफी पानी भर गया है, इसको लेकर अब नोएडा में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी ने हालातों को जायजा लिया है। वहीं, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने से यमुना में जलस्तर बढ़ गया है, सेक्टर-167 में स्थित छपरौली-मगरौली गांव के डूब गए। यहां पर फायर ब्रिगेड की टीम ने फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया है।

ये भी पढ़ें- MP NEWS: कांग्रेस की फेक न्यूज का पर्दाफाश! ‘एमपी सीएम रिपोर्ट कार्ड’ की जांच में ‘पटवारी घोटाले’ के झूठे साबित हुए आरोप

जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया 

वहीं, दूसरी ओर जेवर क्षेत्रों के गांवों की फसल यमुना के पानी में डूब गई। गुरूवार के दिन भी पानी में कई गांव डूबे हुए मिले। जिला प्रशासन ने नदी किनारों पर बसे 44 गांवों को अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि डीएम मनीष वर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट गौतमबुद्धनगर में बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए 0120-2974274 हेल्पलाइन नंबर जारी है।

यमुना के किनारे बसे सेक्टर में पानी भरा 

इसके अलावा यमुना के किनारे बसे सेक्टर में भी अब धीरे-धीरे पानी भरना शुरू हो गया है। सेक्टर-137 में पास तियारा सोसाइटी के मुख्य मार्गों में भी काफी पानी भर गया है। लोगों का कहना है कि अधिकतर पानी यमुना से ही बहकर आ रहा है। सड़कों पर पानी अधिक भरने से नाले ओवरफ्लों हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर खाद्य पदार्थ उपलब्ध किए जा रहे हैं।