NOIDA: बढ़ रही पानी की समस्या, गिर रहा भूजल स्तर

उत्तर प्रदेश स्मार्ट शहर कहा जाना वाला शहर NOIDA सूखने की स्थति में हैं। यहां की आबादी साल दर साल बढ़ती जा रही है। लोगों की प्यास बुझाते-बुझाते NOIDA खुद सूखने की स्थति में पहुंच गया है।

noida
noida

आसपास के गांव में भी पानी की कमी

पानी का ख़त्म होना नोएडा के लिए बड़ी टेंशन बनता जा रहा है। साथ ही साथ गांव के हालात भी चिंताजनक बनते जा रहे हैं। नोएडा में सोसाइटीज और FLATS का निर्माण भी यहां के लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। NOIDA के आसपास के गांव में पानी की कमी होने लगी है । जहां पहले पानी 60 फीट की गहराई तक मिल जाया करता था, वहीं अब 200-250 फीट तक नीचे जाकर ही पानी निकलता है।

मंगाना पड़ रहा बाज़ार से पानी 

ज़रूरत से ज्यादा दोहन के कारण नोएडा में भूजल स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है कभी-कभी तो 200, 250 फीट नीचे जाने पर भी ऐसा हो जाता है कि पानी मिलता ही नहीं, जिसके कारण शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग मार्केट से पानी मंगाने पर विवश हो जाते हैं।