NOIDA में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

NOIDA: NOIDA के एक मुख्य होटल में पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक सेक्ट रैकेट का भंडाफोड किया है। होटल के अलग अलग कमरों में पुलिस ने कैद सात महिलाओं को मुक्त करवाया है और चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

7 महिलाओं से जबरन कराया जाता था धंधा 

NOIDA के एक मुख्य होटल में पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक सेक्ट रैकेट का भंडाफोड किया है। होटल के अलग अलग कमरों में पुलिस ने कैद सात महिलाओं को मुक्त करवाया है और चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। SECTOR 41 में चल रहे देह व्यापार के धंधे का थाना SECTOR 39 पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। होटल के मैनेजर सहित चार लोगों को NOIDA पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 7 महिलाओं को कैद से मुक्त कराया गया है। होटल से आपत्तिजनक सामान और सेक्सवर्धक दवाइयां भी पाई गईं हैं। इस धंधे का प्रमुख और उसकी पत्नी की तलाश पुलिस कर रही है।

SP प्रथम रजनीश वर्मा ने दी जानकारी 

होटल के मैनेजर गजेंद्र कुमार, कर्मचारी प्रवीण, धर्मेंद्र एक ग्राहक आलोक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। SP प्रथम रजनीश वर्मा ने बताया कि दिल्ली निवासी साहिल ने लगभग एक महीने पहले OYO होटल को 40 हजार रूपये प्रतिमाह के रेंट पे लिया था। साहिल और गजेंद्र मिलकर होटल में देह व्यापार का धंधा चला रहे थे।