Noida School Closed
Noida School Closed: दिल्ली की यमुना में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस परिस्थिति को देखते हुए दिल्ली के बाद अब नोएडा में भी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बता दें कि जिलाधिकारी ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। शुक्रवार से कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि तटीय क्षेत्रों में पानी भरने की वजह से इस आदेश को जारी किया गया है।

दिल्ली की यमुना का स्तर 208.6 मीटर तक पहुंचा
दिल्ली की यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, गुरूवार को यमुना का जल स्तर 208.6 मीटर तक पहुंच गया था। नदी के किनारे बसे लोगों को हिदायत दी गई है कि वह वहां से पलायन कर जाएं। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे स्थानों पर लेकर जा रही है। बाढ़ के कारण लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है, अब दिल्ली सरकार ने रविवार तक स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
वर्क फ्रॉम होम करेंगे कर्मचारी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गैर-जरूरी कार्य में लगी एजेंसियों भी रविवार तक बंद रहेगी और उसके कर्मचारी घर से काम करेंगे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बाढ़ संभावित इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है। इसके अलावा कश्मीरी गेट पर व्यवसायिक ठिकानों पर हिदायत दी गई है कि वह अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने के लिए कहा गया है।