NOIDA में पर्थला फ्लाईओवर का 85 फीसदी काम पूरा, जल्द दौड़ेंगे वाहन

NOIDA: पर्थला फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चलाया जा रहा है। अनुमान है कि इस फ्लाईओवर के तैयार हो जाने के बाद लगभग 2 लाख लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

चित्र साभार: गूगल

बचेंगे 40 से 45 मिनट

पर्थला फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। फ्लाईओवर के चालू होने जाने के बाद गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, हापुड़ से आने वाले लाखों लोगों के 40 से 45 मिनट बचेंगे और साथ ही साथ जाम से राहत भी मिलेगी। NOIDA के पर्थला गोलचक्कर पर बन रहे पर्थला फ्लाईओवर का काम काफी दिनों से चल रहा था। जो अब जल्द पूरा होने वाला है। संभावना है कि आने वाले महीनों में फ्लाईओवर पर वाहन दौड़ते हुए नज़र आयेंगे।

अप्रैल के महीने में लोकार्पण होने की सम्भावना

पर्थला फ्लाइओवर का लगभग 85 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। अथॉरिटी के अधिकारी अप्रैल के महीने से इस पर वाहन शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं। अप्रैल में इस फ्लाइओवर का लोकार्पण करने की संभावना है। फ्लाईओवर शुरू हो जाने के बाद इस रूट से हर रोज लगभग 25 से 30 हजार वाहनें निकलने का अनुमान है।