Noida News: नोएडा भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Table of Contents

Noida News

Noida News: देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओ व विभिन्न संगठन के लोगों ने भाजयुमो में जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा बहलोलपुर चौकी से प्रारंभ होकर के NH 24 से वापस बहलोलपुर चौकी पर समाप्त हुई।

BJP Yuva Morcha took out Tiranga Yatra
BJP Yuva Morcha took out Tiranga Yatra

राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

बता दें कि इस यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा व नोएडा विधायक पंकज सिंह नोएडा के भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता व क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा प्रवीण भड़ाना उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा का दृश्य बड़ा ही मनोरम और उत्साह वर्धक था चहुँओर युवा तिरंगा लिए हुए पदयात्रा तथा बाइक यात्रा के साथ भारत की स्वतंत्रता का 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे सभी और बज रहे राष्ट्र भक्ति के गीतों ने तिरंगा यात्रा को और अद्भुत बना दिया। तिंरगा यात्रा में हजारों लोग मौजूद रहे।

BJP Yuva Morcha took out Tiranga Yatra, people participated in large numbers
BJP Yuva Morcha took out Tiranga Yatra, people participated in large numbers

स्वतंत्रता दिवस की यात्रा में इन नेताओं ने की शिरकत 

इस मौके पर अर्पित मिश्रा, नरेन्द्र जोगी संजय चौधरी,अमित पांडे, कौशल यादव दीपक ठाकुर, गौरव, आकाश चौहान सांसद प्रतिनिधि संजय बाली चंदगीराम यादव, गणेश जाटव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष बबलू यादव जी हरी किशोर ,कुंवर, मनोज उपाध्याय, सुमेर सिंह, संजीव चौहान ,बब्बन सिंह, गुड्डू यादव,अक्षय, धर्मेश, मुक्तानन्द प्रधान अनिल मास्टर अशोक यादव विक्की दास, आदि हजारों लोग मौजूद रहे।