International Yoga Day
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर जहां समस्त विश्व में आज भारतवर्ष की विरासत योग का डंका बज रहा है। वहीं, पूरे भारत में हर प्रदेश, हर शहर, गांव, सोसायटी, पार्क आदि में बड़ी संख्या में आमजन योग करते हुए नजर आये। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे देश के हर जिले, हर मंडल, हर शक्तिकेंद्र पर योग दिवस मनाया है।

योग दिवस पर बीजेपी ने किया भव्य कार्यक्रम
गौतमबुद्ध नगर जिला भाजपा ने भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में योग दिवस पर भव्य कार्य्रकम किया। बिसरख मंडल के भाजपा अध्यक्ष रवि भदौरिया ने नुक्कड़ न्यूज़ को विशेष रूप से बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं एमएलसी तथा गौतमबुद्ध नगर प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी तथा उनकी टीम से सत्येंद्र नागर, सुरेंद्र नागर, गुरुदेव भाटी व पवन त्यागी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता तिवारी भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम रूप सिंह भाटी फार्म हाउस में आयोजित हुआ
कार्यक्रम बिसरख गांव के रूप सिंह भाटी फार्म हाउस में हुआ जिसके संयोजक स्वयं रूप सिंह भाटी व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ज्योत्स्ना सिंह थीं। कार्यक्रम में योग गुरु अरुणा सिंह और अमर सिंह जी ने सभी को योग कराया। इस दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने तन्मयता से योग करने के पश्चात भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के जयघोष से हर्ष मनाया।
बीजेपी के इन नेताओं ने लिया प्रतिभाग
बिसरख मंडल महामंत्री जितेंद्र सैन जीतू, उपाध्यक्ष दिनेश बेनीवाल, रमन प्रकाश तथा जिला महामंत्री पूर्वांचल मोर्चा भानु प्रताप सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। अजब भाटी, अंशु चक्रवर्ती, प्रमोद श्रीवास्तव, बीरपाल भाटी, प्रीति अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग किया।