यूफ्लैक्स पर आयकर विभाग का छापा, 1.5 करोड़ नकद बरामद

NOIDA: यूफ्लैक्स कंपनी पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। छापे में 1.5 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं और 177 करोड़ की हेराफेरी पकड़ी गई है।

कंपनी से जुड़े करीब दस राज्यों और 80 ठिकानों पर छापा

NOIDA: यूफ्लैक्स कंपनी पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। छापे में 1.5 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं और 177 करोड़ की हेराफेरी पकड़ी गई है। कंपनी से जुड़े करीब दस राज्यों 80 ठिकानों पर बुधवार को भी ताबड़तोड़ छापेमारी चलती रही। जांच में अब तक करीब 177 करोड़ के टैक्स की हेराफेरी पकड़ी सामने आई है जबकि 100 करोड़ से ज्यादा के लेनदेन के संदिग्ध फाइल्स बरामद की गई है।

1.5 करोड़ नकद जब्त

दिल्ली के कारोबारी अशोक चतुर्वेदी की यूफ्लैक्स कंपनी पर आयकर विभाग अपना शिकंजा कसती जा रही है। कंपनी से जुड़े करीब 80 ठिकानों एवं दस राज्यों पर बुधवार को भी छापा अभियान चलता रहा। अभी तक जांच में करीब 177 करोड़ की टैक्स का गोलमाल पकड़ा जा चुका है, इसके अलावा 100 करोड़ से अधिक के लेनदेन की संदिग्ध फाइल्स एवं कागज बरामद हुए हैं। दिल्ली एवं नोएडा के ठिकानों से 1.5 करोड़ नकद जब्त किए गए हैं जबकि 15 बैंक लॉकर सीज कर दिए गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर सहित जम्मू स्थित परिसर से जांच के दौरान बरामद दस्तावेज में दो लोगों के बीच पैसों का ट्रांजेक्शन का विवरण मिला है। जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, इसके सर्कल में और लोग भी आते जा रहे हैं। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हेराफेरी की जांच अभी जारी है।

टैक्स में गड़बड़ी का आंकड़ा 500 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान मिला है। 10 विदेशी कंपनियों की जानकारी भी मिली है। इस जांच में प्रवर्तन निदेशालय को भी शामिल किया जा सकता है।