Greater Noida: UP RERA ने 13 बिल्डरों पर लगाया 1.39 करोड़ का जुर्माना

UP RERA ने 13 बिल्डरों पर आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई करी है। यूपी रेरा की 115वीं बैठक में हुई। बैठक की सुनवाई में NCR के बिल्डरों की सबसे ज्यादा कंप्लेन आई। साथ ही साथ ही लखनऊ में बिल्डरों की भी शिकायते सामने आई हैं।

ज्यादातर बिल्डर NCR के

GREATER NOIDA: लखनऊ में उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण UP RERA की बैठक हुई। जिसमे नोएडा के बिल्डरों की सबसे अधिक शिकायत मिली है। UP RERA ने आदेशों का पालन नहीं करने पर NOIDA के 13 बिल्डरों पर 1.39 करोड़ का जुर्माना लगाया है। यूपी रेरा की 115वीं बैठक में यह कार्रवाई करी गई है। जुर्माना जिन बिल्डरों पे लगा है उनमें ज्यादातर बिल्डर NCR के हैं। UP रेरा ने 30 दिन के अंदर जुर्माने की धनराशि अदा करने का आदेश दिया है साथ ही15 दिन के अंदर लंबित आदेशों का पालन करने को कहा है। बिल्डरों द्वारा ऐसा नहीं करने पर आरसी(RC) जारी करके वसूली करी जायेगी।

बिल्डरों के 22 मामलों पर सुनवाई

UP RERA ने 13 बिल्डरों पर आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई करी है। बैठक में UP RERA के सचिव राजेश कुमार त्यागी उपस्थिति थे। उन्होंने बताया कि बिल्डरों के 22 मामलों पर सुनवाई की गई है। जहां बिल्डरों के 22 मामलों पर सुनवाई हुई। ज्यादातर शिकायतें पंजीकरण विस्तार, प्रोजेक्ट पंजीकरण, और मॉडल एग्रीमेन्ट फॉर सेल का पालन नहीं करने को लेकर थी। सबसे ज़्यादा शिकायतें लखनऊ और NOIDA से है। जिनका हल निकाला गया है। करीब 47790 शिकायतों में से लगभग 42700 का निस्तारण किया जा चुका है।