NOIDA में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की जेल

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दोषी को अदालत ने 20 साल की जेल की सजा सुनाई है, सजा सुनकर आरोपी घुटने के बल जमीन पर बैठ गया।

40 हजार का अर्थदंड भी लगाया

Greater Noida में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दोषी को अदालत ने 20 साल की जेल की सजा सुनाई है। 2020 में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्म के मामले में जेवर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सागर को गिरफ्तार किया था। जिला न्यायालय ने बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सागर को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है साथ ही 40 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर आरोपी को छह महीने का अतिरिक्त जेल काटना होगा।

घुटने के बल जमीन पर बैठ गया आरोपी

जिला न्यायालय ने जैसे ही सजा सुनाई तो आरोपी जिसका नाम सागर है घुटने के बल जमीन पर बैठ गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है। मामले की सुनवाई अपर सत्र विशेष न्यायाधीश पाक्सो द्वितीय चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने करी।11 गवाहों को सुनवाई के दौरान किया गया। उन्होंने बताया कि तीन साल की बच्ची को पढ़ाने जाते दौरान सागर ने दुष्कर्म किया था। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने सागर को दोषी मानते हुए 20 साल की कैद की सजा सुनाई।