Greater Noida में बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया की अध्यक्षता में “प्रधानमंत्री मन की बात” कार्यक्रम का हुआ आयोजन, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहीं मौजूद

 

जानें क्या है पूरी खबर

आपको बता दे आज पूरे देश के कोने कोने से जनता ने प्रधानमंत्री द्वारा की गई मन की बात के 99वें एपिसोड को ध्यानपूर्वक सुना। मन की बात कार्यक्रम के उपलक्ष्य में Greater Noida वेस्ट की चेरी काउंटी सोसायटी में बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

Greater Noida में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहीं मौजूद

Greater Noida के चेरी काउंटी सोसायटी में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात के 99 वें एपिसोड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह, जिला अध्यक्ष विजय भाटी, मंडल प्रभारी अशोक नगर, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज व कार्यक्रम के संयोजक दिनेश बेनीवाल, भानुप्रताप सिंह, प्रदीप बेदी, संगीता तिवारी, ज्योत्स्ना सिंह, बीनू चौहान, रमन प्रकाश, अंशु चक्रवर्ती, कपिल भाटी, कपिल तोमर समेत Greater Noida के अन्य कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने एक सात प्रधानमंत्री द्वारा कही जा रही मन की बात को ध्यानपूर्वक सुना तत्पश्चात भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने तिगुनी रफ्तार से विकास पथ पर अग्रसर योगी सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों की चर्चा की।

 

मन की बात

जैसा की आपको पता ही है की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के 99वें एपिसोड को संबोधित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने इस एपिसोड में नारी शक्ति, क्लीन एनर्जी, कोरोना से सावधानी के साथ साथ अगले महीने में होने वाले सौराष्ट्र – तमिल संगम पर बात की। यही नही पीएम मोदी ने इस दौरान दो ऐसे परिवारों से बात की जिनके किसी सदस्य की मृत्यु के बाद उसके अंगदान किए गए। जिसमे एक परिवार पंजाब से था जहां से एक नया कीर्तिमान रचा गया । दरअसल पंजाब के इस परिवार से मात्र 39 दिन की बच्ची देश की सबसे कम उमर्की ऑर्गन डोनर बनी।