GREATER NOIDA अथॉरिटी के MANAGER और DRAFTSMAN बर्खास्त

Greater Noida Authority) प्राधिकरण के एक मैनेजर और ड्राफ्टमैन को बर्खास्त कर दिया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमनदीप डुली (Amandeep Duli IAS) के आदेश पर मैनेजर और ड्राफ्ट्समैन की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। कर्मचारी लंबे अरसे से गायब हैं और प्राधिकरण में अपने दायित्व का निर्वाह नहीं कर कर रहे थे। बिना बताए अनुपस्थित रहने के कारण कई बार इनको नोटिस और चेतावनी दी गई थी। लेकिन उसके बावजूद उनका कोई प्रतिउत्तर नहीं आया था। अब दोनों को उनकी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है।

7 फरवरी 2023 से चल रहे थे अनुपस्थित

GREATER NOIDA के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमनदीप डुली की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि मनोज कुमार (नियोजन विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत प्रबंधक) 7 फरवरी 2023 से अनुपस्थित चल रहे हैं। और ड्राफ्ट्समैन अशोक कुमार भी 10 फरवरी 2023 से कार्यालय से बिना कोई सूचना दिए गायब हैं। दोनों कार्मिकों को कई बार मौखिक और लिखित वार्निंग दी गई थी। इसके बाद भी दोनों अपने काम के प्रति लापरवाह और गैर जिम्मेदारी दिखा रहे थे।

लापरवाही के चलते हुई सेवाएं समाप्त 

चेतावनी के बाद भी दोनों की कार्य शैली में कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं आने के कारण दोनों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। SEO अमनदीप डुली ने अपने आदेश में लिखा है कि 14 फरवरी को दोनों कार्मिक अपने कार्यालयों से एब्सेंट पाए गए। और इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं उपलब्ध कराई। प्रबंधक मनोज कुमार और ड्राफ्ट्समैन अशोक कुमार को अपने कार्यों के प्रति गैर जिम्मेदार और लापरवाह थे जिसके चलते सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।