Noida News: नोएडावासियों को मिला पर्थला फ्लाईओवर का तोहफा, बारिश के बीच पहुंचे CM योगी… गूंजने लगे जय श्रीराम के नारे

Table of Contents

Noida News

Noida News: नोएडा का पर्थला फ्लाईओवर का शुभांरभ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंच गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नोएडावासियों को पर्थला ब्रिज की भी सौगात देंगे। सीएम योगी को देखने के लिए लोगों का इंतजार खत्म हुआ। बता दें कि सीएम योगी ने जब पंडाल में कदम रखा तो वहां पर जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे।

noida-greater noida parthala flyover
noida-greater noida parthala flyover

बारिश के कारण लोगों को पहुंचने में हुई परेशानी

सीएम योगी जिस पंडाल में लोगों को संबोधित कर रहे हैं, वहां पर बारिश होने के कारण आसपास बरसात का पानी जमा हो गया। जिसके कारण लोगों को पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री इस दौरे पर 1700 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 56 चार पहिया वाहनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर सीएम योगी 8 घंटे तक गौतमबुद्धनगर में रहेंगे।

कांग्रेस ने 48 वर्ष पहले लोकतंत्र खत्म करने का प्रयास किया: CM 

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 48 वर्ष पहले लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया था। आपातकाल लगाकर देश में लोकतंत्र को मारने की कोशिश की थी। जबकि आज जेपी और लोहिया की विचारधारा पर चलने वाले लोग कांग्रेस के साथ चलकर लोकतंत्र को बचाने की मांग कर रहे हैं। आज हमने बेहतर कानून व्यवस्था को बनाने के लिए प्रदेश में पेट्रोलिंग के लिए गाड़ियां दीं। आज कानून व्यवस्था अच्छी होने से गौतमबुद्धनगर विदेश से निवेश आ रहा है।

प्रदेश में माफिया ठंडे पड़ें हैं

इसी के साथ सीएम योगी ने कहा कि आज जैसा मौसम ठंडा हो रहा है, उसी तरह से यूपी में माफिया ठंडे पड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसान, बिल्डर और बायर्स के बीच में समस्या के समाधान को लेकर लगातार प्रयासरत है।