Greater Noida West: सोसायटी के बेसमेंट में कूड़ा फेंकने पर बिल्डर पर लगा जुर्माना, अथॉरिटी ने इतने हजार की लगाई पेनल्टी

Table of Contents

Greater Noida West:

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 में स्थित निराला ग्रीनशायर सोसायटी में जी-8 टावर के बेसमेंट में कूड़ा जमा होने से निवासी काफी परेशान हैं। फिलहाल, पार्किंग एरिया में मशीन कूड़ा डंप किया जा रहा था। पार्किंग के एरिया में जगह-जगह कूड़ा पड़े होने से बीमारी का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। साथ ही अगर कूड़े का ढेर ज्यादा दिन तक बढ़ जाता है, तो उसमें से बदबू भी आने लग जाती है। अब मशीन लगाकर कूड़े को डंप जा रहा है।

Noida soceity basment trash foil
Noida society basement trash

हेल्थ विभाग टीम को मिला जगह-2 कूड़ा

सोसायटी का ग्रेनो अथॉरिटी के हेल्थ विभाग ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को बेसमेंट में जगह-जगह कूड़े का ढेर मिला और मशीन चलाने की भी आवाज क्लीयर सुनाई दी। बता दें कि लोगों ने कूड़े की शिकायत अथॉरिटी से की थी। इसके बाद ही टीम निरीक्षण करने के लिए सोसायटी में आई थी। अब निरीक्षण टीम को जगह-जगह कूड़ा मिला तो अथॉरिटी ने बिल्डर पर 20 हजार रूपये का जुर्माना लगा दिया। आरोप है कि पहले किसी अन्य टावर में मशीन लगा रखी थी, वहां विरोध होने पर यहां पर लगा दी गई।

ये भी पढ़ें- RAJASTHAN NEWS: लाल डायरी के राज से उठेगा पर्दा! एक पन्ने पर RCA भ्रष्टाचार का जिक्र… बोले- चुनाव के समय गहलोत के बेटे…

टावर जी-7 लाकर जी-8 में लगा दी गई

सोसायटी के दो सदस्यों ने कहा कि परिसर के टावर जी-7 के बेसमेंट एरिया में कूड़ा डंप किया जा रहा था, लेकिन लोगों की आपत्ति दर्ज करने के बाद इसे जी-8 टावर के नीचे कूड़ा निस्तारण मशीन लगाकर टावरों से निकलने वाला कूड़ा रोजना यहां पर डंप किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि टावर में करीब 125 परिवार रह रहे हैं। कूड़े की बदबू से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। पार्किंग एरिया में गाड़ी लेने के दौरान बहुत दुर्गंध आने लगती है। पार्किंग एरिया में आने-जाने और गाड़ी आने-जाने का एरिया एक ही है।