NOIDA: जातीय जनगणना पे ना बोलें छुटभैया नेता: AKHILESH

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नोएडा आए। NOIDA दौरे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने संजय निषाद को निशाने पे लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि BJP केशव प्रसाद मौर्य को हमेशा आगे करती है। उन्होंने संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या वो आउटसोर्सिंग का समर्थन करते हैं?

अखिलेश यादव का NOIDA दौरा 

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नोएडा आए। NOIDA दौरे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने संजय निषाद को निशाने पे लिया। अखिलेश यादव दिल्ली से DND होते हुए कार से नोएडा आए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव SECTOR-63 स्थित हजरतपुर वाजिदपुर गांव में राजपाल सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया और फिर यहां उपस्थिति जनसभा को संबोधित किया।

भाजपा केशव प्रसाद मौर्य को करती है आगे 

जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा केशव प्रसाद मौर्य को हमेशा आगे करती है। आखिरी बार अंग्रेजों के शासन काल जातीय जनगणना 1931 में हुई थी। इसके बाद जनता की मांग पर मुलायम सिंह यादव (नेता जी) और शरद यादव ने कांग्रेस सरकार में जातीय जनगणना करवाने का प्रयास किया था। इस समय जातीय जनगणना की बहुत आवश्यकता है, सरकार को जातीय जनगणना कराना चाहिए।

संजय निषाद और आशीष पटेल को छुट भैया नेता कहा

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जातीय जनगणना पर छुट भैया नेता न बोलें तो ही बेहतर है, इस मुद्दे पर सिर्फ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बोलें। सपा अध्यक्ष ने संजय निषाद और आशीष पटेल को छुट भैया नेता कहा।

उन्होंने सवाल पूछते हुए संजय निषाद से कहा कि क्या वो आउटसोर्सिंग का समर्थन करते हैं? जातीय जनगणना का समर्थन नीतीश कुमार ने किया है। क्या संजय निषाद अपने को उनसे बड़ा नेता समझते हैं।