NOIDA: युवक ने CP OFFICE के बाहर की आत्मदाह की कोशिश

NOIDA में स्थित कमिश्नर कार्यालय के बाहर एक युवक ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। युवक के ऐसा करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पे पहुंच कर हालात को काबू में लिया और युवक को आत्मदाह करने से रोक लिया है।

खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश

NOIDA में कमिश्नर कार्यालय के बाहर युवक ने खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की है। जानकारी के अनुसार युवक पुलिस की प्रताणना से तंग था। पुलिस से तंग आकर युवक ने यह कदम उठाया है। युवक ने सूरजपुर पुलिस के दरोगा पर जमीन विवाद में परेशान करने आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवक की जान बचा ली है और हालात पे काबू पा लिया है।

दरोगा से था परेशान

युवक सूरजपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह काफी समय से परेशान है। युवक ने बताया कि उसकी जमीन विवाद चल रहा है जिसके कारण कुछ लोग उसको टार्चर कर रहे हैं। सूरजपुर में रहने वाला एक युवक काफी समय से परेशान है। युवक पर आरोप है कि उसकी जमीन पर विवाद चल रहा है। कुछ लोग उसको परेशान कर रहे हैं। सूरजपुर कोतवाली में युवक ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई हल नहीं निकला। युवक ने बताया की पुलिस ने मदद करने के बजाय उल्टा उसपे दबाव बनाना शुरू कर दिया। सूरजपुर थाने का एक दरोगा उसे परेशान कर रहा था जिससे तंग आकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।