Lok Sabha Election 2024: बीजेपी की नई टीम में कई बड़े चेहरों को किया शामिल, गौतम बुद्ध नगर से सुरेंद्र सिंह नागर की हुई एंट्री

Table of Contents

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बड़ा बदलवा किया है। शानिवार को एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 13 उपाध्याक्ष और 9 महासचिव को शामिल किया गया है। बता दें कि इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले से सुरेंद्र सिंह नागर की एंट्री हुई है। भाजपा हाईकमान ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया है।

BJP national secretarysurendra Singh Nagar
BJP national secretary surendra Singh Nagar Gautam Buddh Nagar

बीजेपी ने इनको भी दी जिम्मेदारी 

वहीं, राजस्थान के तीन नेताओं को जगह मिली है, जिसमें वसुंधरा राजे, डॉ. अल्का गुर्जर और सुनील बंसल के नाम भी शामिल हैं। इसी के साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहले से ही पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रही हैं, इसलिए उनका पद बरकरार रखा गया है। हालांकि, बीच में मीडिया की खबरों में बताया जा रहा था कि उनसे पार्टी हाईकमान नाराज है। लेकिन अब बीजेपी की ओर से इस जिम्मेदारी को देकर लोगों की उम्मीद उनपर और बढ़ गई है।

वसुंधरा राजे बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची में जिन नेताओं को शामिल किया गया है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री का पद मिला है। इस सूची में तीसरा महत्वपूर्ण नाम अल्का गुर्जर का शामिल किया गया है। वहीं, बीजेपी की तेलंगाना इकाई की पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

तारिक मंसूर को भाजपा अध्यक्ष बनाया

विधान परिषद सदस्य और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। नई सूची के मुताबिक ज्यादा पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद पर बरकरार रखा गया है। इसमें 13 उपाध्यक्ष और नौ महासचिव शामिल है।