कुछ इस तरह कल सेंट्रल जेल में कैसे कटी Hemant Soren की पहली रात?

झारखंड के पूर्व सीएम Hemant Soren की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हेमंत सोरेन की सेंट्रल जेल की वीवीआईपी सेल में पहली रात रात कटी, जहां अलग तरह की व्यवस्था रहती है। हेमंत सोरेन की सेल में किचन और अटैक बाथरूम है। साथ ही एक अर्दली भी रहता है, जोकि जेल प्रशासन का कर्मचारी होता है। सेल में कैदियों की देखभाल और मदद के लिए यह अर्दली रहता है। ये जेल का अपर डिवीजन की सेल नंबर वन थी जहाँ इन्हे रखा गया। वीवीआईपी कैदियों को इसी सेल में रखा जाता है।

 

 

चंपई सोरेन आज ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत की गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे आज सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन के सामने सबसे बड़ी चुनौती बहुमत साबित करना है। बताया जा रहा है कि जेएमएम और कांग्रेस के कुछ विधायक इनसे नाराज हैं और वो भाजपा का दामन थाम सकते है।