ऑस्ट्रेलिया पुलिस की गिरफ्त में श्रीलंकाई क्रिकेटर, किया यह घिनौना काम

    श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सस्पेंड कर दिया है। गुणतिलका पर ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने रेप के आरोप लगाए गए थे जिसके बाद 6 नवंबर को सिडनी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से उन्हें सस्पेंड कर कहा कि नेशनल क्रिकेट टीम में अब उनके चयन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

    श्रीलंका का बल्लेबाज़ ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार

    Pic credit – Srilanka cricket twitter

     

    ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल T20 वर्ल्ड कप चल रहा है। एशिया कप 2022 की चैंपियन श्रीलंका ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गयी पर इससे ज्यादा बड़ा कलंक तब लगा जब श्रीलंकाई खिलाड़ी दनुष्का गुणतिलका को दुष्कर्म के आरोप में ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ी पर ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान रेप के आरोप लगे हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वे खिलाड़ी के साथ हैं। लेकिन, केस की निष्पक्ष जांच में बोर्ड पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया पुलिस का साथ देगा।

    सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुणतिलका पर लगे रेप के आरोप के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने एक्शन लिया है. क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है और फैसला आने तक वह अब किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. श्रीलंका क्रिकेट ने इस मामले में एक बयान भी जारी किया है. इसमें कहा गया है, श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी दनुष्का गुणतिलका को तुरंत प्रभाव से सभी तरह की क्रिकेट से निलंबित करने का फैसला किया है तथा चयन के लिए उसके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा.

    आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यात्रा करने वाले गुणतिलका हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि रिप्लेस होने के बावजूद वह टीम के साथ जुड़े हुए थे।