शिवसेना सांसद संजय राउत को मिली जमानत, पात्रा चाल घोटाले मामले में हुई थी जेल

    शिवसेना सांसद संजय राउत को जमानत मिल गई है। उन्हें पात्रा चॉल घोटाले के मामले में जेल हुई थी।

    चित्र साभार: गूगल

    21 अक्टूबर को कोर्ट ने सुनवाई को स्थगित कर दिया था

    शिवसेना सांसद संजय राउत को जमानत मिल गई है। उन्हें पात्रा चॉल घोटाले के मामले में जेल हुई थी। संजय राउत की जमानत याचिका पर 21 अक्टूबर को कोर्ट ने सुनवाई को स्थगित कर दिया था। संजय राउत की न्यायिक हिरासत को उस समय बढ़ा दिया गया था। शिवसेना सांसद संजय राउत को आज आखिरकार जमानत मिल गई। संजय राउत पात्रा चॉल घोटाले के मामले में मुंबई की जेल में बंद हैं। मुंबई कोर्ट ने 2 नवंबर को उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया था।

    3 महीने बाद मिली जमानत

    मुंबई कोर्ट ने संजय राउत की 21 अक्टूबर को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दिया था। संजय राउत की न्यायिक हिरासत उस समय बढ़ा दी गई थी। ईडी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए म एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। इस मामले में संजय राउत आरोपी बनाया गया था। मुंबई कोर्ट ने ईडी द्वारा भेजे गए इस पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था। जिसमे संजय राउत का नाम मनी लॉड्रिंग के एक मामले में आरोपी के रूप में लिया गया है। संजय राउत ने जमानत के लिए धनशोधन निवारण अधिनियम, PMLA (मामलों की विशेष अदालत) की तरफ अपना पक्ष रखा था।