आखिर क्यों नहीं गए राहुल गांधी गुजरात?

    गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है। 8 दिसंबर को चुनाव का परिणाम भी आ जायेगा। इसी दिन हिमाचल प्रदेश का परिणाम आएगा।

    2017 में कांग्रेस की आई थी 77 सीटें

    गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है। 8 दिसंबर को चुनाव का परिणाम भी आ जायेगा। इसी दिन हिमाचल प्रदेश का परिणाम आएगा। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का मुद्दा बनाकर भाजपा नेताओं की नींद उड़ा दी थी। नतीजन चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आखिरी चरणों में खुद प्रचार के लिए मैदान में उतरना पड़ गया था। कांग्रेस ने 1985 के बाद से 2017 में गुजरात में भाजपा से लड़ पाई थी। भाजपा को 99 और कांग्रेस को 77 सीटों पे विजय मिली थी।

    राहुल गाँधी हैं गुजरात से गायब 

    इस बार के गुजरात के विधानसभा चुनाव में गुजरात से राहुल गांधी ने प्रचार प्रसार शुरू नहीं किया है। वह अब तक गुजरात में दिखे भी नहीं। कांग्रेस का अभी तक कोई भी बड़ा चेहरा गुजरात में नहीं दिखा है। कांग्रेस के और नेता जरूर दिख रहे हैं लेकिन राहुल गांधी पूरी तरह गायब हैं।

    5 सितंबर को गुजरात आये थे राहुल 

    राहुल इस समय भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। हिमाचल प्रदेश में भी वो प्रचार नहीं नहीं जा सके हैं। यह कांग्रेस के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि आम आदमी पार्टी यहां पर जोर शोर से प्रचार कर रही है। राहुल गांधी गुजरात आखिरी बार इसी साल 5 सितंबर को गए थे। वहां उन्होंने साबरमती रिवरफ्रंट में एक सभा को संबोधित किया था। राहुल गांधी ने कोविड का शिकार हुए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद भी की थी ।