राष्ट्रपति मुर्मू का मध्यप्रदेश दौरा, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

    15 नवंबर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MP के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वे शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी।

    pic credit – google

     

     

    MP आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

    भारत की राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू कल पहली बार मध्यप्रदेश के दौरे पर आएंगी। वे मंगलवार दोपहर 2 बजे शहडोल पहुंचेंगी और फिर जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी।

    MP सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनसे फोन पर शहडोल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुरोध किया और राष्ट्रपति की सहमति मिलने के चंद मिनटों में ही सीएम शिवराज ने शहडोल का कार्यक्रम तय कर दिया। रविवार के सारे कार्यक्रम कैंसिल कर सीएम शहडोल पहुंचे और जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अफसरों को दिशा निर्देश दिए।

    राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली से दोपहर 2 बजे शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। फिर वे शहडोल से रवाना होकर शाम 05.25 बजे राजभवन भोपाल आएंगी। इसके बाद शाम 06.30 से रात 07.15 बजे तक राजभवन में राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। आपको बता दें कि तीन महीने पहले द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के बाद समर्थन मांगने के लिए भोपाल आई थीं।

    राष्ट्रपति वर्चुअल माध्यम से रातापानी, ओबेदुल्लागंज – इटारसी राजमार्ग को फोरलेन किये जाने का शिलान्यास और DRDE ग्वालियर की लैबोरेटरी का भी शिलान्यास करेंगी। फिर बुधवार दोपहर 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिला स्वसहायता समूहो के सम्‍मेलन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 12.45 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से वे दिल्ली प्रस्थान करेंगी।