टीम इंडिया में होगी धोनी की वापसी, BCCI ने बनाया ख़ास प्लान

    एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसके लिए BCCI एक ख़ास योजना बना रहा है जिसके तहत माही की वापसी तय मानी जा रही है।

    pic credit – PTI/IPLT20.COM

    नीली जर्सी में दिखेंगे माही

    BCCI बिना वर्ल्ड कप खिताब के देश लौटी टी-20 टीम को बदलने की योजना बना रहा है। बोर्ड की योजना में 2007 का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी का भी रोल है। बोर्ड टी-20 टीम को आक्रामक बनाने के लिए धोनी को फिर टीम से जोड़ सकता है। बोर्ड टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भी धोनी को मेंटॉर के तौर पर टीम के साथ भेज चुका है।

    द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक BCCI इंग्लैंड की तरह फियरलेस क्रिकेट खेलने वाली टीम बनाना चाहता है। इसमें वो धोनी की एक्सपर्ट स्किल्स की मदद लेने पर विचार कर रहा है और जल्द ही फैसला भी लेगा। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी को BCCI बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। उन्हें लिमिटेड ओवर यानी टी-20 और वनडे के लिए कोच या डायरेक्टर भी बनाया जा सकता है।

    टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद धोनी की कप्तानी में 2011 में यह खिताब हमारे देश के पास आया। इसके अलावा पहला टी-20 वर्ल्ड कप भी धोनी की कप्तानी में ही जीता गया था। माही ने 15 अगस्त 2020 को वनडे और टी-20 से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 30 दिसंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट खेलकर इस फॉर्मेट से भी संन्यास का ऐलान किया था।