सहायता अभियान में हरसंभव मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता, खरगे और राहुल ने की अपील

    राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बचाव कार्य में हर तरह की सहायता करने की अपील की है। राहुल गांधी ने भी कहा कि पुल टूटने की खबर बेहद दुखद है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद ज़रूर करनी चाहिए।

    चित्र साभार:गूगल

    मरोबी में केबल पुल टूटने पर जताया दुःख 

    मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने की घटना पर शोक जताया है। पुल टूटने की घटने में 134 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 80 लोगों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बचाव कार्य में हरसंभव मदद करने की अपील की। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा कि पुल टूटने की खबर बहुत दुखद है। उन्होंने भी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घायलों की हरसंभव सहायता करने की अपील की है।

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर की अपील 

    राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की खबर बेहद दु:खद है। ऐसे मुश्किल समय में मैं सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव मदद करें और लापता लोगों की तलाश में मदद करें

    मुख्यमंत्री पटेल ने अस्पताल पहुँच कर लिया घायलों का हालचाल 

    गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट जाने से 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे के वक्त पुल पर 300 से अधिक लोग उपस्थिति थे। 80 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घटना स्थल पहुंच हालात का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री पटेल ने इस मौके पर अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल भी जाना।