भाजपा पे बरसीं ममता बनर्जी, कहा नहीं चाहिए दिल्ली का पैसा

    भारतीय जनता पार्टी पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली का पैसा नहीं चाहिए।

    चित्र साभार: गूगल

    TMC को बदनाम करने का किया दावा 

    भारतीय जनता पार्टी पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली का पैसा नहीं चाहिए। ममता बनर्जी ने कहा है कि सरकार एवं तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है। बंगाल की मुख्यमंत्री ने TMC को बदनाम करने के लिए साजिश रचने का दावा किया है। ममता बनर्जी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है।

    बंगाल का खा कर बंगाल के खिलाफ करते हैं साजिश 

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग बंगाल में बैठकर खा रहे हैं और साजिश कर रहे हैं। वही लोग दिल्ली से कहते कि बंगाल को पैसा मत दो। मै दिल्ली का पैसा नहीं चाहती। बंगाल खुद अपने पैरों पर खड़ा होने के काबिल है। हमारा स्वाभिमान और अभिमान हमारे लिए सबसे जरूरी है। हम अपने स्वाभिमान को नहीं छीनने देंगे।